पंजाब : नहर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश,देखें वीडियो

मोगा : नहर में युवक की लाश मिलने का मामला सामने आया है। समाज सेवा समिति ने बताया कि बीती रात थाना बदधनी कला और लोपो पुलिस चौकी से एक काल आई की गांव दोधर की गरिड नहर में एक लावारिस डेड बॉडी मिली है, उसको अस्पताल लेकर जाना है।

समाज सेवा सोसायटी ने मौके पर जाकर देखा कि डेड बॉडी की स्थिति बहुत ही गंभीर दिखाई दे रही थी। डेड बॉडी के पैर और हाथ और मुंह बंधा हुआ था जैसे किसी ने कत्ल कर कर उसे नहर में फेंक दिया था। जिसकी उम्र देखने में लगभाग 35 /40 साल की रही थी।

मृतक ने कुर्ता पजामा पहना हुआ था और पूरी बॉडी में कीड़े पड़े हुए थे। समाज सेवा सोसायटी के सहयोग से पुलिस ने बॉडी को 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा कर, आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *