बड़ा झटकाः यह दिग्गज नेता भाजपा में होगा शामिल

अंबालाः लोकसभा चुनावों को लेकर नेताओं का पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में जाने का सिलसिला लगातार जा रही है। वहीं हरियाणा में जजपा-भाजपा गठबंधन सरकार के कोऑर्डिनेटर रहे मीनू बेनीवाल ने भाजपा में जाने का ऐलान कर दिया है। बताया जा रहा है कि10 अप्रैल को कालांवाली में होने वाली भाजपा की रैली मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व CM मनोहर लाल की मौजूदगी में वह पार्टी की सदस्यता लेंगे। बता दें कि बेनीवाल ऐलनाबाद में काफी एक्टिव रहते हैं। जजपा-भाजपा सरकार के कोऑर्डिनेटर रहे बेनीवाल पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर के करीबी माने जाते हैं।

यही वजह है कि जजपा के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला उन्हें बहरूपिया तक कह चुके हैं। 10 महीने पहले हरियाणा में गठबंधन सरकार में बयानबाजी के बाद हुए विवाद की दरारों को भरने में भी बेनीवाल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। बेनीवाल अजय चौटाला के भी करीबी माने जाते हैं। मीनू बेनीवाल पिछले लंबे समय से ऐलनाबाद हलके में सक्रिय हैं। वो लगातार यहां पर समाज सेवा के तौर पर कार्यरत है। बिप्लब देब से मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा है कि ऐलनाबाद से भाजपा उन्हें अभय के खिलाफ टिकट दे सकती है। मीनू बेनीवाल सबसे अधिक चर्चा में तब आए थे, जब जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने उन्हें बहरूपिया बोल दिया था।

दिग्विजय चौटाला के इस बयान पर सियासत को गरम करते हुए इनेलो के प्रधान महासचिव एवं ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने चुटकी ली थी, उन्होंने कहा था कि जजपा में एक बहरूपिया और है। इस दूसरे बहरूपिए के संभावित नाम को लेकर प्रदेश में बहस छिड़ गई थी।उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला हालांकि मीनू पर दिए गए दिग्विजय के बयान से सहमत नहीं थे। अब जजपा अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डा. अजय सिंह चौटाला ने मीनू बेनीवाल को अपना अजीज (प्रिय) बताकर तमाम तरह की अटकलों को खारिज कर दिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *