कुटलैहड़ जन संपर्क अभियान के तहत लठियांनी बुधान कोहड़रा, डरोह, सरोह में राज्य सरकार पर गरजे भाजपा प्रत्याशी

कुटलैहड़ के गोबिंद सागर झील पर पुल निर्माण होने से घटेगी लठियानी रायपुर मैदान की दूरी:देवेंद्र भुट्टो

ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ के भाजपा प्रत्याशी एवम पूर्व में विधायक रहे देवेंद्र भुट्टो ने सोमवार को कुटलैहड़ के कोहड़रा , बुधान,लाठीतानी, सोलहसिंगी धार के डरोह, सरोह आदि पंचायतों में जन संपर्क अभियान के तहत जनता से समर्थन मांगा। वहीं बुधान के प्रसिद्ध समाजसेवी सुदेश बोहरा के पिता के अकस्मात निधन पर उनके घर जाकर परिवार को सांत्वना दी। देवेंद्र भुट्टो ने जन संपर्क अभियान के तहत कहा कि हमारा उद्देश्य जन सेवा है और जन सेवा के लिए सदा आपके बीच रहूंगा। देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि 922 करोड़ की लागत से बनने वाले लठियानी मंदली पुल कुटलैहड़ के लिए सबसे बडी उपलब्धि है और केंद्र सरकार और खास कर बड़े भाई और केंद्र में मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के प्रयासों से कुटलैहड़ को यह सबसे बड़ा तोहफा मिला है बहुत जल्दी पुल का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर शुरू होगा।   उक्त पुल निर्माण होने से कोडरा से लाठियानी से मलांगड़ तक जनता को सीधा लाभ होगा। और राजपुर मैदान,पारोइया कला, दोबड़,लिडकोट, चुरडी,तलाई आदि पंचायत की जनता  का सीधा संपर्क बंगाणा और लठियानी से होगा।

भुट्टो ने कहा कि राज्य सरकार के डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में कुटलैहड़ की जनता के लिए एक भी योजना स्वीकृत नहीं हुई। हमने लठियानी बाजार में सुलभ शौचालय एवम बेहतर रैन बसेरा बनाने की प्रपोजल सरकार को बना कर दी और कई बार सीएम साहब को भी बोला। लेकिन डेढ़ वर्ष में कोई सुनवाई नहीं की गई। हमने पेयजल योजनाओं के लिए नाबार्ड निधि के माध्यम से 15 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की। लेकिन डेढ़ वर्ष में पेयजल योजनाओं की डीपीआर तक तैयार नहीं हो सकी। 

भुट्टो ने कहा कि हमारा उद्देश्य कुटलैहड़ की समस्त जनता का बिकास करवाना था। लेकिन जब अपने ही अपनों से सौतेला व्यवहार करें तो फिर यह खेला होना भी निश्चित था। भुट्टो ने कहा कि जब हमारे बताए कार्यों को मित्रो के बोलने पर रुकवा कर हमें नीचा दिखाने की सोच से सरकार आगे बढ़े तो उस सरकार से नाता तोड़ने में ही भलाई है। इस मौके पर राजेंद्र मलांगड़, विजय शर्मा,सुदर्शन शर्मा, अभय राणा, अरुण मनकोटिया,दलजीत शर्मा,राम सिंह चेतु राम,रंजीत सिंह के अलावा स्थानीय प्रधान उपप्रधान व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

नाग,बागी, भुट्टो को कुटो अब सरगना जैसे शब्द बोलना सीएम की हड़बड़ाहट: भुट्टो 

भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र भुट्टो ने सीएम सुक्खू के ब्यान पर कहा कि कभी नाग,कभी बागी कभी भुट्टो को कुट्टो और अब सरगना जैसे शब्द बोलना सीएम साहब की सरकार जाने की हड़बड़ाहट सामने दर्शा रही है। जिस प्रकार राज्य के मुख्यमंत्री साहब चुनावों में अभद्र भाषा प्रयोग कर रहे हैं। उन्हे एहसास हो चुका है। कि सत्ता की कुर्सी उनके पास चार जून तक ही हैं। भुट्टो ने कहा कि हम ऐसे बयानों की कोई प्रवाह नहीं करते हम जन सेवक है। और सदा जनता के आशीर्वाद पर विश्वास रखते है। हमने जनता के सामने राज्य सरकार के चिट्ठे रख दिए है और जनता का हमें पुनः आशीर्वाद मिलेगा यह भी हमें विश्वास है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *