पंजाबः तेजाब पीने से व्यक्ति की मौ’त, जानें वजह

लुधियानाः पंजाब के लुधियाना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक व्यक्ति ने तेजाब पीकर आत्म हत्या कर ली। मरने वाले व्यक्ति की तबीयत ठीक नहीं रहती थी। उसने डाक्टर को चैकअप करवाया तो डाक्टर ने उसे कैंसर के लक्ष्ण होने का शक जाहिर किया। जिसके बाद किसी अन्य डाक्टर से भी बाडी चैकअप उसने करवाया। दूसरे डाक्टर ने भी उसे केंसर के लक्ष्ण बताए। इसी बात से परेशान व्यक्ति ने तेजाब पीकर आत्म हत्या की।

जानकारी देते हुए थाना मेहरबान के एसएचओ हरिंद्र सिंह ने बताया कि मरने वाले का नाम संदीप शर्मा (45) वासी जसवंत नगर मछली मार्केट गली नंबर 1 का रहने वाला है। 

मृतक लेबर का काम करता था। करीब 18 साल पहले संदीप की शादी हुई है। और एक बेटी भी है। 
संदीप ने परिवार से भी डाक्टर द्वारा बताई गई बीमारी संबंधी बातचीत की थी। आज अचानक वह घर पर बाथरुम के पास गिरा हुआ मिला। परिवार के सदस्यों ने जब उसे गिरा देखा तो उसके पास में तेजाब की बोतल पड़ी मिली। जब व्यक्ति को डाक्टर के पास ले जाया गया तो डाक्टर ने उसे मृतक घोषित कर दिया। 

पुलिस को इसकि जानकारी दी गई। पुलिस ने धारा 174 की तहत कार्रवाई कर शव मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *