पंजाब : ऑटो और मोटरसाइकिल चोर गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, देखे वीडियो

Written by

in

12 ऑटो और 6 मोटरसाइकिलें बरामद 

फिरोजपुर:  पुलिस ने थ्री व्हीलर और मोटरसाइकिल चोरों के एक गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपी ऑटो और मोटरसाइकिल चोरी कर फर्जी आरसी बनाकर बेच देते थे। जानकारी देते हुए एसएसपी सोमिया मिश्रा ने बताया कि फिरोजपुर शहर के रहने वाले गुरदीप सिंह और राकेश कुमार अलग-अलग शहरों से थ्री व्हीलर और मोटरसाइकिल चोरी करते थे। जिसके बाद आरोपी वाहनों की चेसिस नंबरों के साथ छेड़छाड़ कर फर्जी आरसी बना कर बेच देते थे। पुलिस ने आरोपियों से 12 थ्री व्हीलर और 6 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *