फगवाड़ा  ATM मे नौसरबाजो ने महिला को लगाया चूना, देखे वीडियो 

Written by

in

फगवाड़ा ( राजेश सरोया) : गांव बहराम मे  एटीएम से रुपये निकलवाने आई एक महिला को दो व्यक्तियों ने जालसाजी का शिकार बना कर 15 हजार रुपये का चूना लगा दिया। जानकारी देते हुए गांव बहराम निवासी अनिता ने बताया कि वह फगवाड़ा में जीटी रोड पर स्थित फेडरल बैंक के एटीएम से रुपये निकलवाने के 
लिए आई थी। 

जब वह एटीएम में दाखिल हुई, तो उसके पीछे ही दो बुजुर्ग व्यक्ति अंदर आ गए और उसका एटीएम पिन देख लिया। जिसे वह देख वह घबरा गई और रुपये उसके हाथों से नीचे जमीन पर गिर गए। जब वह रुपये उठाने लगी , तो वृद्ध व्यक्तियों ने उसका एटीएम बदल लिया। जिसके बारे में उसे तब पता चला जब उसके पति का फ़ोन उसे आया। उक्त व्यक्तियों ने एटीएम से 15000 रूपये निकल लिए। घटना की सुचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँच कर जांच शुरू कर  दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *