जालंधर : चोरी के मोबाइल के साथ दो गिरफ्तार, 12 मोबाइल बरामद 

जालंधर (ENS) : थाना रामामंडी की दकोहा चौकी की पुलिस ने 12 चोरी के मोबाइल के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपियों से मोबाइल फोन, स्मार्ट घड़ियां और मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपियों की पहचान जतिन उर्फ ​​जटू निवासी दकोहा और कमलजीत उर्फ ​​कमल निवासी तल्हण रोड परागपुर के रूप में हुई है।

एडीसीपी जी.एस सहोता ने बताया कि चौकी दकोहा के प्रभारी सब-इंस्पेक्टर मदन सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ ढिल्लवां चौक पर नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर आ रहे दो युवकों की नजर पुलिस पर पड़ी, तो वह घबरा कर मुड़ने लगे। जिन्हें पुलिस पार्टी ने काबू कर लिया। 

पुलिस ने जब उनकी तलाशी ली, तो अलग-अलग कंपनियों के 12 मोबाइल फोन और दो स्मार्टवॉच मिली। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर माननीय अदालत से रिमांड हासिल कर लिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *