जालंधरः कांग्रेस के दो दिग्गज नेता आज आप पार्टी में होंगे शामिल

जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस को विपक्ष द्वारा लगातार झटके मिल रहे है। हाल ही में भाजपा और आप ने लगातार झटके देकर कई नेताओं को पार्टी में शामिल करवाया था। वहीं अब जालंधर लोकसभा सीट को लेकर जहां सीएम भगवंत मान पैनी नजर रखे हुए है। वहीं जालंधर सीट को लेकर कांग्रेस में बगावत शुरू हो गई है। सूत्रों के अनुसार जालंधर सीट से चरणजीत सिंह चन्नी को उम्मीदवार घोषित किया जा रहा है। जिसके चलते चौधरी परिवार ने बगावत शुरू कर दी है।

दरअसल, विक्रम चौधरी ने बीते दिन चीफ व्हीप पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के अनुसार आज विक्रम चौधरी माता सहित आप पार्टी में आज शामिल हो सकते है। कहा जा रहा है कि आज चंडीगढ़ में संजय सिंह की अगुवाई में दोनों आप पार्टी का दामन थामेंगे। शायद इसलिए ही आप पार्टी ने अभी तक जालंधर सीट को लेकर उम्मीदवार घोषित नहीं किया था। ऐसे में कहा जा रहा है कि आप पार्टी चौधरी परिवार को पार्टी में शामिल करने के बाद जालंधर सीट से उम्मीदवार घोषित कर सकती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *