Punjab News: 3 होटल पर गिरी गाज, किए सील, भारी पुलिस फोर्स तैनात

Written by

in

लुधियाना: जिले के पक्खोवाल रोड पर ग्लाडा द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 होटलों को सील करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार ये होटल लुधियाना की रिहायशी कॉलोनी में नए बन रहे थे। बताया जा रहा है कि इस एरिया में पहले भी एक होटल चला रहा था और 2 और होटलों का निर्माण किया जा रहा था। इसी बीच ग्लाडा द्वारा वहां पर कार्रवाई करते हुए तीनों होटलों को सील कर दिया गया।

वहीं ग्लाडा द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी हंगामा होने की सूचना मिली। जिसके बाद पूरा इलाका पुलिस छावनी में तबदील हो गया। दरअसल, इस दौरान होटल का निर्माण करने वालों ने विरोध जताते हुए कहा कि ‘पिक एंड चूज’ कार्रवाई की जा रही है। इस रिहायशी कॉलोनी में एक और रिजोर्ड बना हैं जिसे सील नहीं किया गया और वह चल रहा है। इस बात को लेकर भारी हंगाम हो गया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति पर काबू पाने की कोशिश की गई।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *