पंजाब : रंजिश के चलते 2 पक्षों में हुआ खूनी विवाद, देखें वीडियो

लुधियाना : शहर में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। ताजा मामला लुधियाना के सलेम टाबरी सुईयां वाले अस्पताल के पास से सामने आया है। जहां पुरानी रंजिश के चलते 2 पक्ष आपस में भीड़ गए। जिसमें एक परिवार के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित परिवार न्याय की मांग को लेकर पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचा। पत्रकार से बात करते हुए पीड़ित परिवार ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले परिवार ने रंजिश के चलते हमारे पूरे परिवार पर हमला कर दिया।

वीडियो देखने के लिए link पर click करे 

जिससे हमारे परिवार के सभी सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए और आज हम न्याय पाने के लिए लुधियाना पुलिस कमिश्नर के पास पहुंचे है। उन्होंने कहा कि इस घटना की सीसीटीवी फुटेज थाना सलेम टाबरी पुलिस को दे दी है। लेकिन फिर भी आरोपियों के खिलाफ कोई उचित कार्रवाई नहीं की जा रही है।

वहीं जब हमने इस बारे में दूसरे पक्ष से बात की तो उन्होंने हमारी मां को दूसरे पक्ष के लड़कों ने गंदे इशारे और कमेंट किए। जब हमने इन बातों का विरोध किया तो उन्होंने हमें पीटना शुरू कर दिया। पीड़ितों ने पुलिस प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि सीसीटीवी फुटेज के अधार पर जांच करके बनती कानूनी कार्रवाही की जाए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *