जालंधरः एक ही घर में 5 वीं बार चोर ने बनाया निशाना

वारदात को अंजाम देने के बाद मालिक को कहता, फेर मिलागें

जालंधर, ENS: फिल्लौर के गांव अट्टी से अजब चोरी का मामला सामने आया है। जहां चोर ने एक ही घर को 5 वीं बार निशाना बनाया। हैरानी की बात यह है कि 5 वीं वारदात को अंजाम देने के बाद जाते समय चोर घर के मालिक से कहता है कि फेर मिलागें। एक ही घर को 5 वीं बार चोरों द्वारा निशाना बनाए जाने के चलते पुलिस की कार्रगुजारी पर भी कहीं ना कहीं सवाल खड़े हो रहे है। दरअसल, चोर के हौंसले इतने बुलंद है कि वह बार-बार एक ही घर को निशाना बना रहा है और पुलिस इस मामले को गंभीरता से नहीं लेती हुई दिखाई दे रही है।

मामले की जानकारी देते हुए भजन सिंह पुत्र सुरजन सिंह ने बताया कि यह 5 वीं बार है जब उनके घर में चोरी हुई है। पीड़ित ने बताया कि देर रात चोर तेजधार हथियार लेकर उनके घर आए और उन्हें रस्सी से बांध दिया। जिसके बाद घर में पड़ा सारा सामान लेकर फरार हो गए और जाते समय कहकर गए कि फेर मिलागें। पीड़ित ने बताया कि चोर घर से जरनेटर, आरे की मशीन सहित खेती करने वाले अन्य सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने कहा कि इस मामले को लेकर वह 3 बार पुलिस को शिकायत दे चुका है, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ। ऐसे में अब दोबारा पीड़ित ने प्रशासन से चोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *