पंजाब : बेअदबी का मामला आया सामने, कूड़े के ढेर में मिली भगवान की मूर्तियां, देखें वीडियो

अमृतसर : बटाला रोड इलाके में एक खाली प्लॉट में कूड़े के ढेर में हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां और अन्य सामग्रियां बरामद हुई। जिससे हिंदू संगठनों में काफी गुस्सा है। उन्होंने कहा कि पहले भी हमने ये वीडियो वायरल किया था और अब एक बार फिर से कूड़े के ढेर पर हिंदू धर्म से जुड़ी देवी-देवताओं की मूर्तियां और अन्य सामग्री देखने को मिली है।

वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

उन्होंने कहा कि इसी बात को लेकर हिंदू शिव सेना नेता सुदीप कुमार सूरी की हत्या कर दी गई। सूरी ने हिंदुओं की खातिर अपनी जान दे दी। उन्होंने कहा कि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति इस तरह से धार्मिक भावना से खिलवाड़ करता हुआ पाया जाएगा। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसकी सूचना पुलिस अधिकारियों को भी दे दी है।

इस मौके पर पहुंचे चौकी विजय नगर पुलिस अधिकारियों ने बातचीत करते हुए बताया कि हमें सूचना मिली थी कि खाली प्लॉट में देवी-देवताओं की मूर्तियां मिली। हम मौके पर पहुंच गए है और जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *