पंजाबः सूफी गायक हंसराज हंस का किसानों ने किया विरोध, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

फरीदकोटः जिले से भाजपा उम्मीदवार हंसराज हंस को शुक्रवार को एक बार फिर किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। किसानों ने गाड़ी रोक कर हंस से सवाल पूछने की कोशिश की। हंस कार्यकर्ताओं की बैठक के लिए एक होटल में पहुंचे थे। पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक किसानों ने उन्हें घेरने की तैयारी कर रखी थी। जैसे ही हंस का काफिला बैठक स्थल पर पहुंचा, किसानों ने पहले तो गाड़ी को रोककर सवाल पूछने की कोशिश की। जिस पर पुलिस ने किसानों को हटा दिया।

वीडियो देखने के लिए link पर click करे 

हंस के काफिले का घेराव कर किसान लगातार बीजेपी और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। किसान नेताओं ने कहा कि केंद्र द्वारा पारित तीन कृषि कानूनों को रद्द करने के लिए चल रहे संघर्ष के कारण केंद्र सरकार ने तीन कृषि कानून वापस ले लिए, लेकिन उस मोर्चे को खत्म करने के लिए केंद्र सरकार को कई शर्तें माननी पड़ीं, लेकिन फिर भी उन शर्तों को अब तक लागू नहीं किया जा रहा है, इसके विपरीत, जब किसानों ने फिर से अपनी मांग को याद दिलाने के लिए दिल्ली जाना चाहा, तो उन्हें हरियाणा की सीमा पर ऐसे प्रताड़ित किया गया और रोक दिया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *