जालंधरः निशान साहिब चढ़ाते समय हुआ हादसा, 2 की मौ+त, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: नकोदर के अधीन आते शंकर गांव से बड़ा हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां निशान साहिब चढ़ाते समय युवकों को करंट लग गया। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 3 से 4 लोग घायल हो गए है। मामले की जानकारी देते हुए गांव वासियों ने बताया कि जठेरे की जगह पर आज निशान साहिब चढ़ाया जा रहा था। इस दौरान निशान साहिब बड़ा होने के कारण वह बिजली की तारों से टकरा गया। इस हादसे में युवकों को करंट लग गया और करंट लगने से 2 की मौत हो गई। 

वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

मृतकों की पहचान बजूहां कलां के रहने वाले बूटा सिंह और महिंदर सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले में जुट गई। शंकर चौकी के इंचार्ज जसपाल ने बताया कि ये घटना शनिवार को सुबह की है। दोनों मरने वाले दोनों व्यक्ति गांव बजूहां कलां के रहने वाले हैं। दोनों की शंकर गांव में जमीन थी और दोनों पहले यहीं रहा करते थे। मगर वह वहां से शिफ्ट हो गए थे। मरने वाले दोनों व्यक्ति संधू जात थे। शिफ्ट होने से पहले संधू जात वालों ने गांव शंकर में एक पूजा स्थान बनाया हुआ था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *