फोम फैक्ट्री में भीषण आग लगने से कर्मचारियों में मची भगदड़, देखें वीडियो

बरेलीः परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे फोम फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आग लगने से यहां काम कर रहे कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। थोड़ी देर में आग ने भीषण रूप ले लिया। सभी कर्मचारी फैक्ट्री से सुरक्षित बाहर निकले गए। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया।

वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जैसे ही फैक्टी से धुआं उठा तो अफरा तफरी मच गई। कुछ ही देर में आग ने भीषण रूप ले लिया। इस दौरान जान बचाकर कर्मचारी बाहर की ओर भागे। वहीं फैक्ट्री के आसपास के लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। आग की ऊंची ऊंची लपटों से क्षेत्र में दहशत फैल गई। आग की ऊंची लपटों को देखकर लोगों में दहशत फैल गई। आसमान में धुएं का गुब्बार छा गया। एक किमी दूर से धुआं देखा गया। सीबीगंज थाना प्रभारी के अलावा पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुट गई। 

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से काफी नुकसान होने का अनुमान है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। परसाखेड़ा शहर के बाहरी हिस्से में झुमका रोड पर है, यह औद्योगिक क्षेत्र में भी शामिल है। लोगों ने इसकी वीडियो बनाना शुरू कर दी और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। फिलहाल टीम आग लगने का कारण शार्ट सर्किट मान रही है। फिर भी हर बिंदु पर जांच की जा रही है। नुकसान का अभी सटीक पता नहीं चल सका है कि कितना नुकसान हुआ है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *