पंजाब के सीएम मान आज तिहाड़ जेल में अरविंद केजरीवाल से करेंगे मुलाकात 

चंडीगढ़ः पंजाब के सीएम भगवंत मान आज तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मिलेंगे। दोनों नेताओं की मुलाकात दोपहर 12 बजे होगी। इससे पहले 10 अप्रैल को सुरक्षा कारणों का हवाला देकर तिहाड़ जेल प्रशासन ने दोनों नेताओं की मुलाकात करवाने से इनकार कर दिया था। शुक्रवार को तिहाड़ जेल प्रशासन और पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच 15 अप्रैल को होने वाली

इस मुलाकात को लेकर सुरक्षा व्यवस्थाओं की तैयारियों को लेकर कई अहम निर्णय हुए थे। बैठक में तय किया गया था कि पंजाब सीएम भगवंत मान को केजरीवाल से जेल में किस जगह मुलाकात कराई जाएगी। साथ ही दोनों की मुलाकात के समय वहां सुरक्षा व्यवस्था के मानक भी तय किए गए थे। जेल अधिकारियों ने कहा कि बैठक दोपहर में ”मुलाकात जांगला” के अंदर कड़ी सुरक्षा में होगी, क्योंकि मान को जेड प्लस सुरक्षा प्रदान की जाती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *