सड़क हादसे में स्कूली बच्चों से भरा ऑटो पलटा, तीसरी कक्षा की छात्र की मौ+त, कई घायल 

यमुनानगरः हरियाणा के यमुनानगर से स्कूल बच्चों की ऑटो सड़क हादसे में हादसाग्रस्त हो गई। दरअसल, स्कूली बच्चों से भरे ऑटो की एक बाइक के साथ टक्कर हो गई। इस हादसे में तीसरी कक्षा की छात्रा की मौत हो गई है। वहीं 6 अन्य बच्चे घायल हुए हैं। प्रदेश के लोग महेंद्रगढ़ में स्कूल बस पलटने से हुई 6 बच्चों की माैत के मामले में अभी सदमे से निकल भी नहीं पाए थे कि दूसरे हादसे ने स्कूल जा रहे बच्चों की सुरक्षा पर फिर से सवाल खड़ा कर दिया है। जानकारी अनुसार मृतक छात्रा की पहचान हिमानी (8) के तौर पर हुई है। वह एसडी स्कूल जगाधरी वर्कशॉप में कक्षा तीसरी में पढ़ रही थी।

सोमवार को स्कूल की छुट्‌टी होने के बाद वह अन्य बच्चों के साथ ऑटो रिक्शा में सवार होकर अपने घर वीना नगर यमुनानगर कैंप के लिए चली थी। पुलिस के मुताबिक बच्चों से भरा ऑटो रिक्शा यमुनानगर में कमानी चौक पर रेड लाइट से निकल रहा था। इसी बीच जोमेटो के डिलीवरी ब्वाय गलत दिशा से आकर उससे टकरा गया। बाइक की टक्कर के बाद ऑटो बेकाबू होकर पलट गया। टक्कर के बाद छात्रा हिमानी ऑटो से रोड पर जा गिरी। उसे गंभीर चोट आने पर पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। छात्रा ने वहां कुछ देर बाद दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई और पुलिस की टीमें भी पहुंची। पुलिस ने ऑटो को कब्जे में ले लिया है। बताया गया है कि आठ साल की छात्रा हिमानी ऑटो के नीचे दब गई। उसके सिर और नाक से काफी खून बह गया। लोगों ने पहले ऑटो को सीधा किया, उसके बाद बच्ची को ऑटो के नीचे से निकाला। हादसे के बाद लोगों में रोष है। ये हादसा उस समय हुआ है, जब महेंद्रगढ़ में 6 बच्चों की मौत के बाद प्रदेश भर में चल रहे स्कूल वाहन प्रशासन के रडार पर हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *