वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौत

ऊना/सुशील पंडित : वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से एक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई।जिला ऊना के गांव अरनियाला में युवक वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान अरूनिश अटवाल पुत्र मंगल सिंह निवासी कोटलां खुर्द जिला ऊना के रूप में हुई है। प्राप्त जानकरी के अनुसार आज सुबह वंदेभारत ट्रेन नई दिल्ली से ऊना आ रही थी कि गांव अरनियाला में युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया और मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *