पंजाब : नशे की ओवरडोज से युवक की मौ’त, देखें वीडियो

लुधियाना : देर रात नशे की ओवरडोज से युवक की मौत का मामला सामने आया है। मरने वाले की अभी पहचान नहीं हो पाई। मृतक युवक की आयु करीब 34 साल लग रही है। मरने वाले युवक का शव सतलुज दरिया किनारे पड़ा मिला। लोगों ने शव देख पुलिस को सूचित किया। बता दें सतलुज दरिया किनारे गांव तलवंडी में खुल कर चिट्टा बिकता है। वहीं से युवक चिट्टा खरीद कर सतलुज दरिया किनारे नशा करता है।

घटना स्थल पर पहुंच थाना लाडोवाल की पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। उसकी पहचान के लिए आसपास के गावों के लोगों से भी पुलिस ने पूछताछ की। लेकिन किसी से कोई जानकारी नहीं मिल सकी। मृतक युवक की पहचान ना होने के चलते शव को 72 घंटो के लिये अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। थाना SHO वीरेंद्रपाल सिंह के अनुसार मृतक युवक के पास से नशे में इस्तेमाल की गई एक सिरिंज मिली है।

जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक की अधिक मात्रा में नशा करने से मौत हुई है। उन्होंने बताया कि उन्हें दरिया किनारे युवक के शव मिलने की सूचना मिली थी। जहां उन्होंने टीम के साथ पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान होने पर शव का पोस्टमार्टम करवाकर अगली कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *