पंजाबः भाजपा के बोर्ड पर बेअंत सिंह की तस्वीर को लेकर गर्माई सियासत, विपक्ष ने साधा निशाना

लुधियानाः लोकसभा चुनावों को लेकर नेताओं का पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में जाने का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं कांग्रेस छोड़कर भाजपा में बिट्टू को लेकर लगातार विपक्ष निशाने साध रहा है। हाल ही में विधायक गुरप्रीत गोगी ने बिट्टू पर उम्मीदवारी को लेकर निशाना साधा था। वहीं अब भाजपा के बोर्ड पर रवनीत सिंह बिट्टू और कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री स्व बेअंत सिंह की तस्वीर लगाने को लेकर सियासत गरमा गई है। बोर्ड में बेअंत सिंह की तस्वीर लगाए जाने को लेकर प्रदेश कांग्रेस के प्रधान अमरिंद्र सिंह राजा वड़िंग ने टवीटर पर पोस्ट शेयर की है।

जिसमें भाजपा के विज्ञापन बोर्ड पर सांसद बिट्टू ने अपने दादा स्व.बेअंत सिंह की तस्वीर लगाई है। वड़िंग ने पोस्ट शेयर कर लिखा-बिट्टू जी आप तो भाजपा के खेमे में खड़े होकर सत्ता की भूख वाली अपना शख्सियत को जग जाहिर कर दिया है। लेकिन सरदार बेअंत सिंह की उस सफेद पगड़ी को तो बख्श दे। उन्हें बदनाम न करें। उनकी तस्वीर का वोट लेने के लिए इस्तेमाल करके उनकी शहादत का मजाक बना रहे है। वड़िंग ने लिखा कि बिट्टू अपने अकल को हाथ मारे। वड़िंग के इस टवीट के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ता लगातार बिट्टू के द्वारा लगाए गए पोस्ट पर कमेंट दे रहे है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *