जालंधर: देसी पिस्तौल और जिंदा कारतूस सहित 1 गिरफ्तार, देखें वीडियो 

जालंधर (ENS): पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में सीआईए स्टाफ की टीम ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमन लूथरा पुत्र कपिल निवासी गुलाब देवी रोड रतन नगर जालंधर के रूप में हुई है। 

वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें 

एसीपी परमजीत सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ के प्रभारी सुरिंदर कुमार की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर में अवैध हथियार तस्करों का एक गिरोह सक्रिय है। इनपुट के आधार पर पुलिस ने इसमें शामिल अपराधियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया था औरमधुबन स्कूल के पास गश्त कर रही पुलिस पार्टी ने एक युवक को शहीद बाबू लाभ सिंह नगर की ओर जाते देखा, जो पुलिस को देकर भागने की कोशिश करने लगा।  

तभी मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने उसे रोककर तलाशी ली, तो उसके पास से एक देसी पिस्तौल 315 बोर और एक कारतूस बरामद हुआ। 

 आरोपी के खिलाफ थाना बस्ती बावा खेल में आर्म्स एक्ट तहत मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। पुलिस जांच के दौरान आरोपी के खिलाफ कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि यह पता चल सके कि वह हथियार कहाँ से लेकर आया था और इस हथियार से कही किसी वारदात को अंजाम तो नही  दिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *