पति ने पेचकस से ली पत्नी और साले की जान, जाने मामला 

नई दिल्ली: शकरपुर इलाके से एक खौफनाक मामंला सामने आया है। जहां दो साल के बेटे का जन्मदिन मनाने कर रात पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया।  आरोपी पति ने अपनी पत्नी और साले की पेचकस घोंपकर हत्या कर दी। 

पुलिस उपायुक्त अपूर्व गुप्ता ने बताया कि गाजियाबाद के एक स्कूल में पढ़ाने वाली 29 वर्षीय शिक्षिका कमलेश होल्कर और 18 वर्षीय भाई राम प्रताप घर की दूसरी मंजिल पर खून से लथपथ पाए गए।  मंगलवार शाम को कमलेश और उसके पति श्रेयांश कुमार के बीच बहस हुई थी। राम प्रताप अपने परिवार से मिलने और दंपति के दो साल के बेटे का जन्मदिन मनाने के लिए वहां गए थे। वह उत्तर प्रदेश में रहते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *