Ram Navami पर हिंसा, जुलूस पर हुए हमले में 20 घायल

कोलकाताः बंगाल में रामनवमी फिर हिंसा हुई है। मुर्शिदाबाद जिले के शक्तिपुर में बुधवार शाम रामनवमी के जुलूस पर कथित तौर पर बम फेंकने की घटना प्रकाश में आई है। इस घटना में 20 लोग जख्मी हो गए, जिसमें एक महिला व दो बच्चे भी शामिल हैं। घायलों को मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कथित तौर पर कई दुकानों में खुलेआम लूटपाट की गई है। रामनवमी जुलूस के दौरान शक्तिपुर के अलावा जिले के माणिक्यहार इलाके में भी हमला किया गया। माणिक्यहार इलाके में कई दुकानों में लूटपाट की गई है।

उपद्रवियों पर रामनवमी जुलूस पर हमला करने का आरोप है। शक्तिपुर में घर की छत से उपद्रवियों ने जुलूस पर पथराव शुरू कर दिया। इतना ही नहीं जुलूस को निशाना बनाकर बम भी फेंके गए। गंभीर रूप से घायल एक महिला को मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। बाकी को स्थानीय कर्णसुबर्ण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि घायलों में दो बच्चे भी शामिल हैं। इलाके में बेहद तनाव की स्थिति है। भारी संख्या में केंद्रीय बल तैनात कर दिए गए हैं। हालांकि, इस मामले में अभी तक पुलिस का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *