पंजाबः चुनावों से पहले फिर एक्टिव हुए नवजोत सिद्धू, सीनियर लीडर्स के साथ की बैठक

पटियालाः लोकसभा चुनावों की घोषणा से पहले नवजोत सिद्धू आईपीएल दौरे पर चले गए थे। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि वह इस बार चुनाव प्रचार से इस बार सिद्धू दूर रहेंगे। लेकिन आज नवजोत सिद्धू ने एक बार फिर से राजनीति में एक्टिव हो गए है। पटियाला में सिद्धू ने अपने घर में सीनियर कांग्रेस लीडर्स के साथ बैठक की। इस बैठक में पूर्व प्रधान शमशेर सिंह दुल्लो, सुरजीत धीमान, जगदेव कमालू, महेश इंद्र सिंह, नाजर सिंह मनसाहिया शामिल रहे। मिली जानकारी के अनुसार सिद्धू ने लोकसभा चुनावों को लेकर ही सीनियर लीडर्स के साथ बातचीत की है।

बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू ने IPL में कमेंटरी शुरू की है। दोबारा से सिद्धू IPL में अपने शब्दों के चौके-छक्के लगाते दिख रहे हैं। जिनसे उनका पॉपुलेरिटी ग्राफ भी ऊपर चढ़ा है और लोग उनकी कमेंटरी को पसंद भी कर रहे हैं। लेकिन सियासी तौर पर वे सरगर्म नहीं दिख रहे थे। उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ने से भी साफ इनकार कर दिया था। वहीं, डॉ. नवजोत कौर की राजस्थान में सर्जरी और नवजोत सिंह ने अपनी पत्नी की सेहत का हवाला देते हुए राजनीति से फिलहाल सरगर्म रहने में असमर्थता जाहिर की थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *