पीरनिगाह में मिली 24 वर्षीय पंजाबी युवक की पेड़ से लटकती लाश 

ऊना/ सुशील पंडित : जिला ऊना के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीरनिगाह के पास पहाड़ी पर एक युवक की लाश पेड़ पर लटकती हुई पाई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लमलैहडी रोड़ पर स्थानीय पंचायत में किसी व्यक्ति ने खैर के पेड़ पर सुबह एक युवक की लाश लटकती हुई देखी तो उसने पंचायत प्रतिनिधियों से लाश लटकी होने संबंधी जानकारी दी। जिस पर पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा इस संबंध में पुलिस सदर थाना ऊना को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर एसएचओ सदर थाना ऊना पुलिस दलबल सहित मौके पर पहुंचे और जांच शुरू हुई। पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद लाश को पेड़ से नीचे उतार कर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पोस्टमार्टम हेतु भेजा जबकि फोरैंसिक एक्सपर्ट को भी मौके पर बुलाया गया है।

जिससे मृत्यु होने संबंधी पता लगाया जा सके की मृत्यु कब हुई है। युवक ने आत्महत्या की है या उसे किसी ने मार कर लटकाया है? आखिर युवक गढ़शंकर से पीरनिगाह कब आया इसकी भी जांच की जा रही है? युवक की लाश के पास पड़े वैग में उसके मोबाइल जो कि स्विच ऑफ था के कवर के पीछे मिले उसके आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई है। लाश के पास मिले आधार कार्ड के अनुसार युवक की पहचान नवदीप(24) पुत्र मक्खन सिंह गांव बोरा ( गोडा) गढ़शंकर जिला होशियारपुर के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा मृतक के पारिवारिक सदस्यों से संपर्क किया गया है और उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना बुलाया जा रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *