कल्याण अधिकारी ने नशे के खिलाफ हर घर दस्तक अभियान को आगे बढ़ाया

जसाना और पीपलू पंचायत ने कहा नशे को न जिन्दगी को हां :  विवेक कुमार ।

ऊना/ सुशील पंडित : ग्राम पंचायत जसाना और पीपलू ने भी हर घर दस्तक अभियान की शुरुआत की। विवेक कुमार ने कहा कि माननीय जिलाधीश  का विशेष संदेश हर घर दस्तक देकर सब लोगों तक पहुंचाया जाएगा। ताकि उन्हें नशा मुक्त ऊना अभियान के बारे में अच्छे से जानकारी मिल पाए l पिछड़े और पहाड़ी क्षेत्रों में जानकारी के अभाव में कई बार लोग नशे से बचाव के तरीकों से अवगत नही होते हैं जिसकी वजह से आम लोग नशे से पीड़ित अपने लोगो का नशे से बचाव नहीं कर पा रहे हैं, इसीलिए जिला प्रशासन ने हर घर दस्तक अभियान को चलाया है कि नशे से कैसे बचाव किया जा सकता है , ये जानकारी हर आमजन तक पहुंचाने के लिए हर घर दस्तक दी जाएगी।

विवेक कुमार ने कहा कि हमे अपने बच्चों के ऊपर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है, बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव और उसके परिणामों की जानकारी देकर जागरूक करना जरूरी है, ताकि बच्चे नशे से दूर रह पाएं। विवेक कुमार ने कहा की पिछले एक साल से उन्होंने नशामुक्त ऊना अभियान के हर घर दस्तक अभियान को आगे बढ़ाने के लिए खुद जिमेदारी समझ कर कदम उठाया है उनके साथ ग्राम पंचायत जसाना प्रधान अनिता देवी और ग्राम पंचायत प्रधान पीपलू महिंदर सिंह राणा ने पंचायत टास्क फोर्स के सदस्यों के साथ घर घर जाकर दस्तक दी और लोगो से अपील की कि नशामुक्त अभियान में जुड़कर समाज और बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करें। इस मौके पर नशा मुक्त ऊना अभियान के प्रोग्राम अधिकारी सतपाल रणावत दोनो पंचायत के वार्ड मेंबर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता , महिला मंडल और स्थानीय लोग आदि उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *