भयंकर आंधी से चलती कार पर गिरा विशालकाय पेड़, बाल -बाल बचा चालक

ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना में आज भयंकर आंधी तूफान से जनजीवन प्रभावित हुआ। जिससे ऊना-गगरेट मार्ग पर गांव गुगलैहड़ में एक चलती कार पर विशालकाय पेड़ गिर गया। गनीमत रही कि कार सवार सुरक्षित है। परंतु घटना में कार को काफी नुकसान पंहुचा है।तेज़ रफ़्तार आंधी से सड़क पर गिरे पेड़ के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग गई। जेसीबी मशीनों को मौके पर बुलाकर गिरे पेड़ को हटाया गया और यातायात सुचारू किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आंधी की वजह से कार सवार कार को जैसे ही सड़क किनारे करने लगा तो एक विशालकाय आम का पेड़ तेज हवा के कारण टूटकर कार पर जा गिरा। जिस में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *