भारी बारिश का कहर, 87 की मौ’त, कई घायल

नई दिल्ली : एक तरफ गरीबी की मार झेल रहे पाकिस्तान पर अब कुदरत ने भी परेशानी बढ़ा दी है। पाकिस्तान में भारी बारिश से अबतक 87 लोगों की मौत हो गई है तो वहीं 80 से अधिक लोग घायल हैं।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने कहा कि पिछले सप्ताह पाकिस्तान में बारिश के कारण हुई अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 87 लोग मारे गए हैं और 82 अन्य घायल हो गए हैं, जबकि देश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का कहर अब भी जारी है।

रिपोर्ट के अनुसार एनडीएमए ने शुक्रवार को कहा कि बारिश ने देश भर में 2,715 घरों को आंशिक या पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया है। जिसमें कहा गया है कि ज्यादातर लोगों की मौत संरचनात्मक ढहने, बिजली गिरने और बाढ़ से संबंधित घटनाओं में हुई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *