जालंधरः कांग्रेस नेता तेजिंदर बिट्टू ने दिया इस्तीफा, आज भाजपा का थामेंगे दामन

जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस उम्मीदवार पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, दिग्गज नेता तेजिंदर  बिट्टू कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने जा रहे है। ऐसे में तेजिंदर बिट्टू ने पार्टी से इस्तीफा भी दे दिया है। बता दें कि तेजिंदर बिट्टू गांधी परिवार में प्रियंका गांधी और राहुल गांधी का करीबी है। बताया जा रहा है कि बिट्टू की की भाजपा के उच्च अधिकारियों के साथ बीते दिनों में मीटिंगें भी हुई थी। सूत्रों के हवाले से खबर है कि दिग्गज नेता आज 11.30 बजे भाजपा में शामिल हो सकता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *