पंजाब : खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर नौकरों ने दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

सोना और लाखों का कैश लेकर हुए फरार

चंडीगढ़ : घर में चोरी का मामला सामने आया है। घर में काम करने वाले नौकरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। सेक्टर 33/1378 के घर में काम करने वाले रसोइये ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर घटना को अंजाम दिया। घर के 3 परिवारिक सदस्य नशीला खाना खाने से अस्पताल में भर्ती है।

वीडियो देखने के लिए link पर click करें

जानकारी के अनुसार रसोइया के साथ नौकरानी भी फरार हो गई, जाते समय सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी साथ ले गए। घटना वाला यह मकान शहर के एक बड़े व्यापारी का है। उषा सिंगला को तेजधार हथियार से मारने की धमकी दी गई थी। केवल उषा सिंगला ही होश में थीं।

उषा की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच, जिला क्राइम सेल टीम और फोरेंसिक टीम मौके पर है और अपने-अपने एंगल से मामले की जांच कर रहे है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *