पंजाब : लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

कार और नगदी बरामद

मोगा : बीते दिन बाघापुराना में महिला से लूट की घटना को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों में से 2 को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से लूट की 22 हजार की राशि भी बरामद कर ली है। जानकारी के अनुसार यह तीनों आरोपी नशे के आदि थे और नशे की पूर्ति करने के लिए इस घटना को अंजाम दिया था। डीएसपी दलबीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला से 35 हजार की लूट हुई थी।

वीडियो देखने के लिए link पर click करें

पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी शुरू कर दी और 2-3 घंटो के अंदर ही 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और एक आरोपी की तलाश जारी है। आरोपियों से 22 हजार की नगदी और लूट के लिए प्रयोग में लाई गई वरना कार भी बरामद कर ली है। इन आरोपियों में से एक आरोपी कबड्डी का खिलाड़ी भी रह चुका है। आरोपियों को पुलिस ने एक डेरे से गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर अगली करवाई शुरु कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *