अनुराग ठाकुर को जनता का मिल रहा भरपूर समर्थन: सत्ती

विधायक सत्ती ने बसोली में जनसंपर्क अभियान के दौरान अनुराग के लिए किया प्रचार 
ऊना/सुशील पंडित : लोकसभा व विधानसभा के उपचुनावों में भाजपा बड़ी जीत दर्ज करेगी। यह बात भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व ऊना विस क्षेत्र से विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने रविवार को बसोली ग्राम पंचायत में जनसंपर्क अभियान के तहत जनसंबोधन के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के रुप में अनुराग ठाकुर पांचवीं बार मैदान में है। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर सहित लोकसभा की अन्य तीनों सीटों व विधानसभा के छह उपचुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशी घोषित कर दिए है। लेकिन अपनी हार सामने देखकर कांग्रेस पार्टी अपने प्रत्याशी तक घोषित नहीं कर पा रही है। प्रदेश कांग्रेस नेता जिन नेताओं के नाम फाईनल कर रहे है, कांग्रेस हाईकमान उस पर मोहर नहीं लगा रहे है। कांग्रेस ने शिमला व मंडी से दो प्रत्याशी फाइनल किए है, वह भी कह रहे है उन्होंने तो टिकट मांगी ही नहीं। हार के डर से कांगे्रस नेता चुनाव लडऩे के लिए आगे ही नहीं आ रहे है। 
सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि विधानसभा के उपचुनाव सरकार बनाने के लिए चुनाव है। भाजपा कार्यकर्ता चुनावों में भाजपा प्रत्याशियों को जिताएं ताकि प्रदेश में भाजपा की सरकार बन सके। उन्होंने लोकसभा की सभी चारों सीटे जिताकर मोदी सरकार के हाथ मजबूत करने के लिए भी कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। सत्ती ने डिप्टी सीएम के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें पता है, उन्होंने गणित पढ़ा है। राज्यसभा के चुनाव में जब भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की थी तो उस दिन उनका गणित क्या़े गड़बड़ा गया था। 
सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि कांग्रेस सरकार डेढ वर्ष के कार्यकाल में विकास करवाने में पूरी तरह से विफल रही है। कांग्रेस नेता अपना तो कोई प्रोजेक्ट नहीं ला सके, लेकिन भाजपा के समय में शुरु हुए प्रोजेक्ट ही पूरा नहीं हो रहे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता बताए उन्होंने ऊना विस क्षेत्र में पिछले डेढ वर्ष में कौन सा बड़ा विकास कार्य किया है। ऊना की जनता के लिए क्या किया। सत्ती ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के समय ऊना विस क्षेत्र में दो हजार करोड़ के विकास कार्य करवाए गए थे। ऊना में छह मंजिला मिनी सचिवालय भवन, सर्किट हाऊस, एमसीएच, दिव्यांग पुर्नवास केंद्र, आईटीआई का भवन सहित अनेकों विकास कार्यो को धरातल पर उतारा गया था। प्रदेशवासियों को 125 यूनिट फ्री बिजली का लाभ दिया गया था। कांग्रेस ने भी लोगों को 300 यूनिट फ्री बिजली देने की घोषणा की, लेकिन डेढ वर्ष कांग्रेस इसे लागू नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि लोकसभा की चारों सीटों सहित विधानसभा की छह सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *