जालंधर : इस इलाके मे चली गोलियां, देखे वीडियो

फिल्लौर : देहात इलाके मे दो गुटों के बीच हुई मारपीट के दौरान गोलियां चलने का मामला सामने आया है। यह घटना फिल्लौर के रिशी नगर की बताई जा रही है। मोहल्ला वासियो ने बताया कि इस दौरान दोनों गुटों की ओर से मोहल्ले मे गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। दोनों ओर से आए युवको ने एक दूसरे पर जमकर ईंट-पत्थर चलाए। इस दौरान घर के बाहर खड़ी पूर्व पार्षद की कार के शीशे भी टूट गये। 

वीडियो देखने के लिए link पर click करें 

यह झगड़ा विजय और मनी के परिवार मे हुआ है। दोनों परिवारों में पुरानी रंजिश है। जानकारी के मताबिक दोनों गुटों की ओर से फायरिंग की गई है। चुनाव के दौरान गोलिया चलने से इलाके में दहशत का माहौल है। एक पक्ष की बुजुर्ग महिला ने कहा कि विजय ने अपने साथियो के साथ मिलकर उसके घर पर हमला किया। वही दूसरे पक्ष की महिला ने बताया कि विजय और उसके बेटे पर पहले फायरिंग की गई है।

पुलिस ने दोनों पक्षों पर क्रॉस मामला दर्ज कर लिया है।  बताया जा रहा है कि एक आरोपी को काबू कर वेपन भी रिकवर हुआ है। जिसका खुलासा देहात पुलिस जल्द कर सकती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *