जालंधरः इस इलाके में युवक का बेहरमी से क+त्ल, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर, ENS: थाना सदर जमशेर के अधीन पड़ते गांव संसारपुर में देर रात को युवक का कत्ल करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान जार्ज पुत्र हरबंस लाल जालंधर कैंट के रूप में हुई है। पता चला है कि मृतक युवक बिजली व पेंट का काम करता था। जार्ज का शव गांव संसारपुर से गांव खेड़ा को जाते कच्चे रास्ते पर (जमशेर एन्क्लेव की बैकसाइड) स्थित एक खाली प्लाट में खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ था। इस दौरान वहां से पशु लेकर निकल रहे एक गुज्जर घटना की सूचना थाना सदर की पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस पार्टी ने मौके पर पहुंचकर जार्ज का शव अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। जांच में करने पर पता चला कि जार्ज की हत्या करने वालों ने किसी तेजधार हथियार से उसके सिर व गर्दन पर कई वार किए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एडीसीपी सिटी-2 आदित्य और एसीपी जालंधर कैंट सुखनिंदर सिंह कैरों, एसएचओ सदर जगदीप सिंह, एएसआई बलविंदर कुमार तथा अन्य माहिर टीमें भी पहुंच गईं और उन्होंने इस कत्ल केस को ट्रेस करने के लिए अलग-अलग पहलूओं से जांच करनी शुरू कर दी है।  वहीं मामले की जानकारी देते हुए एएसआई बलविंदर कुमार ने बताया कि पुलिस ने जार्ज की हत्या करने वालों के खिलाफ उसके भाई राज कुमार पुत्र हरबंस लाल निवासी गांव संसारपुर के बयानों पर थाना सदर में आईपीसी की धारा 302 के तहत एफआईआर नंबर-73 दर्ज कर ली है और हत्यारों की तलाश में विभिन्न स्थानों पर रेड की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *