चिट्टे सहित 2 काबू

ऊना/सुशील पंडित : मैहतपुर पुलिस के मुलाजिमों ने भटोली में दो युवकों को 12.13 ग्राम चिट्टे सहित काबू कर आगामी जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम के समय पुलिस थाना मैहतपुर के मुलाजिम यातायात चैकिंग के लिए भटोली में मौजूद थे।इस दौरान एक मारूति कार को पुलिस ने जांच के लिए रोका और चालक से कागजात मांगे। चालक ने जैसे ही कागजात निकालने के लिए गाड़ी का डैशबोर्ड को खोला, तो डैशबोर्ड में कागजात के साथ एक पॉलोथीन का लिफाफा साथ बैठे व्यक्ति के पांव के पास गिरा।

चेक करने पर लिफाफे से 12.13 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपित युवकों को तुरंत प्रभाव से हिरासत में ले लिया गया। आरोपित युवकों की पहचान तुषार चन्द्र पुत्र विकास गांव व डा. टिक्करी मिन्हासां तह. भोरंज जिला हमीरपुर व निखिल निवासी बल्ल, जिला मंडी के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी राकेश सिंह ने बताया कि आरोपित युवकों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना मैहतपुर में मामला दर्ज कर आगामी जांच अमल में लाई जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *