पंजाबः मेन बाजार में दो गुटों में चली गोलियां, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

लुधियानाः पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ शहर के चौड़ा बाजार में शाम को गोली चलने की खबर मिली है। जिसमें एक गुट ने दूसरे गुट पर गोलियां दाग दी। गोली चलने के बाद पूरे बाजार में अफरा तफरी मच गई। दोनों गुटों के झगड़ने का एक सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगा है। जानकारी देते हुए एसपी फतेहगढ़ साहिब राकेश यादव ने बताया कि यह मामला पैसों के लेनदेन को है। जिसमें 7 से 8 व्यक्ति आपस में भिड़ गए। बीच बचाव करते हुए एक व्यक्ति ने गोलियां चला दीं। जब विरोधी गुट के व्यक्ति के बाजू के पास से गुजर गई। घटना में कोई जाने नुकसान तो नहीं हुआ किंतु पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी राकेश यादव ने बताया कि 112 नंबर पर संदीप सिंह नामक व्यक्ति ने फोन करके सूचना दी थी कि यहां झगड़ने के बाद दो गुटों में गोली चली है। 

वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *