पंजाब : व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त, देखें वीडियो

नंगल : शिवालिक एवेन्यू में एक 2 मंजिला मकान की लगभग 25 फीट की ऊचाई से गिर कर एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान विजय कुमार सुपुत्र सतपाल बाली के तौर पर हुई है। जिसकी पुष्टि प्रभारी सब इंसपेक्टर रजिंद्र कुमार ने की।

पत्रकारों से बात करते प्रभारी सब इंसपेक्टर रजिंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें सिविल अस्पताल नंगल से एक सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति जिसका नाम विजय कुमार सुपुत्र सतपाल बाली निवासी सैक्टर-2 नया नंगल मृतक हालात में पुहंचा है।

सब इंसपेक्टर रजिंद्र कुमार ने कहा कि जांच करने पर पता चला विजय कुमार शिवालिक एवेन्यू निवासी अपने दोस्त इंद्रजीत सिंह के घर गया हुआ था। यहां इंद्रजीत सिंह ने विजय कुमार को बताया कि मानसिक तौर पर परेशान उसका बेटा खाना नही खा रहा, तो विजय कुमार उसे मनाने उसके कमरे में चला गया।

यहां दोनों में अचानक गर्मागर्मी हो गई और इसी दौरान मानसिक तौर पर परेशान युवक द्वारा दिए गए धक्के के कारण विजय कुमार लगभग 25 फीट ऊची छत से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। जिसकी शिकायत मृतक के भाई संजीव कुमार ने की है और उसी के ब्यानों के आधार पर धारा 304 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कारवाई की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *