पंजाबः रेलवे ओवरब्रिज के पास दर्दनाक सड़क हादसे में 11वीं के छात्र की मौ+त

जलालाबादः पंजाब में सड़क हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला जलालाबाद से सामने आया है। जहां देर रात जलालाबाद से श्री मुक्तसर साहिब रोड के अधीन आते रेलवे ओवरब्रिज पर भीषण सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है। दरअसल, तेज रफ्तार से जा रही कार अनियंत्रित होकर पलट गई और हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी में 5 लोग सवार थे। हादसे में 11वीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई।

मृतक लड़के के पिता गुरदीप सिंह निवासी कन्ननवाला झुग्गी ने कहा कि उनका 17 वर्षीय लड़का पड़ोसी लड़के के साथ यह कहकर घर से निकला था कि वह बाजार जा रहा है, लेकिन बाद में वह अपने दोस्त की कार में चला गया। इस हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उधर, मौके पर मौजूद बीडीओ कार्यालय के पास रहने वाले प्रेम सिंह ने बताया कि उक्त लड़का उन्हें बिना बताए घर से चला गया, जिसमें उनका भतीजा घायल हो गया और उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *