पंजाबः कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, इस सीट से राजा वाड़िंग लड़ेंगे चुनाव, देखें लिस्ट

लुधियानाः लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने 4 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। जारी सूची के मुताबिक लुधियाना से कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वाड़िंग, गुरदासपुर से पूर्व मंत्री सुखजिंदर रंधावा, खडूर साहिब से कुलबीर जीरा और आनंदपुर साहिब से पूर्व मंत्री विजय इंद्र सिंगला को टिकट दी गई है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस में टिकट को लेकर चल रही कलह को खत्म करने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग को टिकट दी गई है।

इससे पहले, कांग्रेस ने फरीदकोट (रखवां) निर्वाचन क्षेत्र से अमरजीत कौर साहोके को मैदान में उतारा है, जबकि होशियारपुर (रखवां) निर्वाचन क्षेत्र से यामिनी गोमर को उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि कांग्रेस की पिछली सूची में अमृतसर से मौजूदा सांसद गुरजीत सिंह औजला, जालंधर से पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, फतेहगढ़ साहिब से मौजूदा सांसद अमर सिंह, बठिंडा से जीत महेंद्र सिंह सिद्धू, सुखपाल सिंह खैरा शामिल थे। वहीं संगरूर से डॉ. धर्मवीर गांधी और चंडीगढ़ लोकसभा सीट से मनीष तिवारी को पार्टी उम्मीदवार घोषित किया गया था।

वहीं नामांकन भरने की भी तारीख भी करीब आ रही है। सात मई को लोकसभा चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। कांग्रेस ने तीसरी सूची भी जारी कर चुनावी जंग शुरू कर दी है। पंजाब में 1 जून को चुनाव होने वाले हैं। सभी राजनीतिक दलों ने चुनावी प्रचार भी शुरू कर दिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *