Sidhu Moose Wala मर्डर केस में अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले 3 तस्कर गिरफ्तार

चंडीगढ़ः पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता रहे सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में उत्तर प्रदेश पुलिस बड़ी सफलता मिली है। बुलन्दशहर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सिद्धू मूसे वाला मर्डर केस में अवैध हथियार की तस्करी करने वाले तस्कर शाहबाज के साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दें कि शाहबाज को NIA पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है और उसे कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया है। इस मामले में अब पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है।

बदमाशों के पास से पुलिस ने 3 पिस्टल 2 तमंचे एक थार गाड़ी सहित कारतूस बरामद किए हैं। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी श्लोक कुमार ने हथियार तस्कर के एक साथी रिजवान पर किया 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया है। NIA ने बीते साल बताया था कि शाहबाज अंसारी, मूसेवाला की हत्या में हथियार आपूर्तिकर्ता और लॉरेंस गिरोह के बीच एक बिचौलिया था। उसे एनआईए ने 8 दिसंबर 2022 को बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान दो हवाला ऑपरेटरों हामिद और फौजी के नाम सामने आये थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *