पंजाबः कपड़े उतरवा कर 2 युवकों को पिटा, वीडियो वायरल

मोगाः जिले की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें 2 युवकों के कपड़े उतवाकर उनकी पिटाई की जा रही है। इस वायरल वीडियो की जब जांच की गई तो पता चला कि यह वीडियो मोगा के कस्बा निहाल सिंह वाला का है। बताया जा रहा है कि दोनों की लोगों ने चोरी के मामले में पिटाई की है। जिसके बाद लोगों ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिय। वहीं मामले की जानकारी देते हुए थाना निहाल सिंह वाला के प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि यह दोनों युवक घर में चोरी करके जा रहे थे तो मोहल्ला वासियों ने इन्हें पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ के कब्जे से दोनों को छुड़वाकर थाने ले गई। जांच के बाद दोनों युवकों पर पुलिस ने मुकदमा नंबर 60 दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है। पुलिस जांच में पता चला है कि एक आरोपी पर पहले भी मामला दर्ज है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *