जालंधरः इस इलाके में हुआ ब्लास्ट, जानें मामला, देखें Live

जालंधर, ENS: भार्गव  कैंप  के इलाके में ब्लास्ट होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक घर मे सिलेंडर आग की चपेट मे आ गया।  जिस कारण यह हादसा हुआ। घर के लोगो ने बताया कि सारा सामान जल कर रख हो गया।    

गनीमत यह रही कि आग पर जल्दी काबू कर लिया गया, नहीं तो कोई अनहोनी घटना भी हो सकती थी। ब्लास्ट होने की पुष्टि किसी भी पुलिस अधिकारी या घर के लोगो ने नहीं की है। मोहल्ला निवासियों का कहना है कि उन्होंने पटाखे की आवाज़ सुनी उसके बाद घर से धुआँ निकलना शुरू हो गया। पुलिस मौके पर पहुँच कर मामले की जांच कर रही है।   

घटना की सूचना मिलते ही आप पार्टी के वेस्ट हल्का इंचार्ज मोहिंदर भगत ने मौके पर पहुँच कर घटना का जायजा लिया और इलाका वासियो से हादसे की जानकारी भी ली।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *