अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदा व्यक्ति, मौ’त, देखें वीडियो

पंचकूला : सेक्टर- 6 के अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदकर एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक व्यकित को सुबह ही डी- एडिक्शन सेंटर में भर्ती करवाया गया था। मृतक की पहचान सूरज निवासी सेक्टर 14 के रूप में हुई है। मृतक नशे करने का आदी था और उसे इलाज के लिए अस्पताल में लाया गया था।

मृतक ने भागने के लिए खिड़की को काटा और चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद सेक्टर-7 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कस्टडी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *