पंजाबः किसानों ने फिर किया करमजीत अनमोल का विरोध, दी ये चेतावनी, देखें वीडियो 

फरीदकोट: किसानों द्वारा लगातार भाजपा का विरोध किया जा रहा है। वहीं आज फरीदकोट से आप पार्टी के उम्मीदवार करमजीत अनमोल का घेरावा किया गया। जहां उन्होंने बॉर्डर पर किसान नेता शुभकरण की मौत को लेकर सवाल किया गया, वहीं उन्होंने भाजपा द्वारा किसानों के साथ किए गए बर्ताव को लेकर बात की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि यही कारण है कि आज वह भाजपा का अपनी मांगों को पूरा ना किए जाने को लेकर विरोध कर रहे है और उन्हें गांवों में घुसने नहीं दिया जा रहा है। इस दौरान किसान नेता ने कहा कि बॉर्डर पर शुभकरण की मौत के मामले में सीआईडी सहित अन्य जांच एजेंसियां कहां थी, जब शुभकरण की मौत के मामले में अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया।

उन्होने कहा कि अभी तक इस मामले में गोली चलाने वाले व्यक्ति का पता नहीं चला है। किसान नेता ने कहा कि जगसीर सिंह कहते है कि किसान गुंडागर्दी करते है। उन्होंने कहा कि वह सयुंक्त मोर्चे के ऐलान पर वह विरोध कर रहे है। उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने मतदान लेने के लिए बाद में उन्हीं के पास गांवों में आना है। किसान नेता ने कहा कि किसानों के साथ जो कुछ हो रहा है कि क्या यह सब ठीक है। उन्होंने कहा कि सीएम भगवंत मान कहते है कि जब नेता उनके पास आते है तो उनसे सवाल किया करें। ऐसे में वह सत्ता पार्टी के नेता करमजीत अनमोल से अपने मुद्दों को लेकर उक्त सवालों के जवाब मांगने के लिए पहुंचे है। उन्होंने कहा कि आज जब आप नेता से सवाल किया जा रहा है तो उनका विरोध क्यों किया जा रहा।

किसान नेता ने कहा कि आज टीचर नौकरी लेने के लिए प्रदर्शन कर रहे है, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही। वहीं उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस ने पंजाब बॉर्डर में घुसकर किसानों पर लाठीचार्ज कर दिया, आंसू गैस के गोले छोड़े, क्या वह चीन या पाकिस्तान का बॉर्डर था। इस दौरान किसानों ने करमजीत अनमोल से कई अन्य सवाल पूछे। किसानों ने उनसे कहा कि वे मुख्यमंत्री भगवंत मान को संदेश दे दें कि अगर उन्हें फसल के नुकसान का मुआवजा नहीं दिया गया तो वे आंदोलन करेंगे। आंदोलनकारी किसानों ने करमजीत अनमोल से यह भी पूछा कि अगर सीएम के दावों के मुताबिक राज्य का खजाना खाली नहीं है, तो राज्य सरकार राज्य की सभी महिलाओं को प्रति माह 1,000 रुपये क्यों नहीं देती है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *