दून भाजपा ने मोतिया प्लाजा में खोला पार्टी कार्यालय

लोकसभा प्रभारी सचिन गुप्ता ने किया शुभारंभ


बददीसचिन बैंसल:दून भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना चुनाव कार्यालय मोतिया प्लाजा बददी में खोला। इसका शुभारंभ उत्तराखंड के प्रदेश प्रवक्ता एवं लोकसभा चुनाव दून विधानसभा के प्रभारी सचिन गुप्ता ने किया। चुनावों तक पार्टी का पूरा संचालन यहीं से होगा और हर गतिविधि की जानकारी यहां पर उपलब्ध रहेगी। मंडलाध्यक्ष मान सिंह, महामंत्री संजीव ठाकुर व जिला कार्यकारिणी सदस्य तरसेम चौधरी ने बताया कि पूरे दून के कार्यकर्ता, बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक व पन्ना प्रमुख सभी ने अपनी अपनी जिम्मेदारियां संभाल ली है।

सचिन गुप्ता ने कहा कि पार्टी कार्यालय पार्टी की जान होती है और हर जिम्मेदारी पदाधिकारी व कार्यकर्ता को यहां आकर आला नेताओं के प्रवास व दौरों की जानकारी लेनी चाहिए और अपने किए गए प्रवासी की जानकारी यहां देनी चाहिए। मंडलाध्यक्ष ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में दून विस से पार्टी प्रत्याशी को 20 हजार की लीड मिली थी उसको कडी मेहनत करके और ज्यादा बढ़ाया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी, देसराज ठाकुर, तरसेम चौधरी, अजय ठाकुर,  राज संधू, निर्मल सिंह, सुनील ठाकुर व कृष्ण कौशल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *