जालंधरः करंट लगने से मां-बाप के इकलौते 24 वर्षीय युवक की मौ+त

जालंधर, ENS:  गांव निझरां से दुखद खबर सामने आई है, जहां में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान 24 वर्षीय सुखजिंदर सिंह पुत्र स्वर्गीय निर्मल सिंह निवासी गांव लिद्दड़ा, जिला जालंधर के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक सुखजिंदर को कबूतरों का शौक था, जिसके चलते वह अपने अन्य साथियों के साथ उड़ रहे कबूतरों को पकड़ने गया था। इस दौरान अचानक सुखजिंदर के हाथ में मौजूद रॉड बिजली के तारों से टकरा गई, जहां सुखजिंदर को करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उक्त युवक माता-पिता का इकलौता पुत्र था। युवक के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। जिसके बाद वह अपनी मां के साथ अपने मायके गांव निझरां, जिला जालंधर में रह रहा था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *