जालंधर : आप पार्टी पर जमकर बरसे चरणजीत चन्नी, देखें वीडियो 

जालंधर, ENS: लोकसभा चावन को लेकर हॉट सीट जालंधर में नेताओं में जुबानी जंग शुरू हो गई है। वहीं करतारपुर हल्के में एक कार्यक्रम में पहुंचे कांग्रेस के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने आप सरकार द्वारा पंजाब से किए गए वादों को लेकर जमकर निशाना साधा। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद बुजुर्ग महिला ने महिलाओं के खाते में दिए जाने वाले एक हजार रुपए के मुद्दे को चन्नी के समक्ष उठाया। बुजुर्ग महिला ने कहा कि अभी तक महिलाओं के खाते में ₹1 भी नहीं आया है। बुजुर्ग महिला करो बाकी पंजाब सरकार पैसे देने की बजाय उनसे पैसे छीनने की कोशिश में लगी हुई है। बुजुर्ग महिला ने आटे की स्कीम में एक करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगाया है। इस तरह चन्नी ने कहा कि पंजाब सरकार ने लोगों से एक नहीं कई वायदे करके धोखे किए है। चन्नी ने कहा आप पार्टी झूठे वादे करके वोट लेने के बाद चले गई और दोबारा आकर उन्होंने लोगों की सार नहीं ली।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *