पुल टूटने से गिरा सीमेंट से लदा ट्रक, यातायात बंद

Written by

in

कुल्ली: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के मंगलौर में एक पुल टूटने का मामला सामने आया है। दरअसल, सैंज-ओट-लुहरी राष्ट्रीय राजमार्ग 305 मंगलोर के पास पुल टूटने से यातायात ठप हो गया है। वहीं पल टूटने से वहां से गुजर रहा 10 पहियों वाला सीमेंट से लदा ट्रक भी क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना में वाहन चालक को हल्की चोटें आई है। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। राहत और बचाव कार्य जारी है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एसडीओ टहल सिंह ने कहा कि मंगलौर में एक 10 पहियों वाला सीमेंट से लदा ट्रक पुल से गिर गया और पुल ढह गया। फिलहाल, पुलिस स्टेशन बंजार की टीम मौके पर तैनात है। यातायात बहाने करने को लेकर काम जारी है। बताया जा रहा है कि ट्रक और सीमेंट की वजन से पुल टूट गया। एसडीओ बंजार टहल सिंह के मुताबिक यातायात का शुरू करने के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाने के लिए मशीनें लगाई गई हैं। ट्रक चालक को मामूली चोटें आई हैं, वो जान खतरे से बाहर है। ट्रैफिक बंद होने से पूरी बंजार घाटी की आवाजाही ठप हो गई है। आनी जाने वाली गाड़ियां भी फंस गए हैं।

बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने बताया कि ये पुल इस क्षेत्र की लाइफलाइन है। सरकार जल्द उसका निर्माण करवाए ताकि पर्यटन सीजन प्रभावित न हो। जानकारी के मुताबिक, इस पुल का निर्माण साल 1970 के आस पास हुआ था और औट से बंजार को आपस में जोड़ने के लिए ये एकमात्र सड़क मार्ग है। यहां से आर-पार होने के लिए दूसरा कोई वैकल्पिक मार्ग नहीं है।

कुछ लोग पैदल खड्ड होते हुए आर-पार हो रहे हैं। उधर इस मामले में बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह ही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को इस बारे सूचित कर दिया है, जल्द वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। उधर राष्ट्रीय राजमार्ग 305 के अधिशासी अभियंता केएल सुमन ने बताया कि सूचना मिलते ही मार्ग की बहाली के लिए जल्द कार्य शुरू किया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *