जालंधरः भाजपा को झटका, आज आप पार्टी में शामिल हो सकता है पूर्व मंत्री का करीबी

जालंधर, ENS : लोकसभा चुनाव को लेकर पंजाब की हॉट सीट जालंधर पर सभी पार्टियों की नजरें टिकी हुई है। यही कारण है कि जालंधर सीट को लेकर नेताओं के पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में जाने का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं दूसरी पार्टियों में शामिल होने के चलते जालंधर सीट के समीकरण भी बदलते हुए दिखाई दे रहे है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आज आप पार्टी भाजपा को झटका देने जा रही है। सूत्रों के अनुसार पूर्व मंत्री का करीबी आज भाजपा पार्टी को छोड़कर चंडीगढ़ में आप पार्टी में शामिल होने जा रहा है। ऐसे में पूर्व मंत्री के करीबी के आप पार्टी में शामिल होने पर सुशील रिंकू के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *