पंजाबः राजा वड़िंग ने किया सुखबीर बादल पर साधा निशाना, बिट्टू का किया नामकरण, देखें वीडियो 

लुधियानाः लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस के प्रदेश प्रधान और लुधियाना से उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने चुना प्रचार तेज कर दिया है। चुनाव प्रचार से पहले राजा वड़िंग प्राचीन गौंशाला में पहुंचे, जहां पूर्व विधायक संजय तलवाड़ के साथ गौं माता को चारा डालकर उन्होंने आगाज किया। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस के पूर्व विधायक संजय तलवाड़ के साथ मीटिंग करने के बाद कैपेन की शुरुआत की। वहीं भगवंत मान द्वारा उनके निवास के सामने की सड़क को खोलने के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश को सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। जिसके सुप्रीम कोर्ट ने सड़क खोलने के मामले में रोक लगा दी है। इस मामले को लेकर राजा वड़िंग ने कहा कि उन्हें आम जनता ने सीएम बनाया है।

उन्होंने कहा कि जब वह सत्ता में थे, तब उनके आवास के बाहर भी पुलिस द्वारा बेरिकेडिंग लगा दी जाती थी। लेकिन वह आम जनता के लिए बैरिकेडिंग हटवा देते थे और उनके साथ जमीन पर बैठकर बात करते थे। उन्होंने कहा कि सीएम मान को डर किस बात का है, जो वह डर के कारण सड़क को बंद रखना चाहते है। वहीं उन्होंने कहा कि पंजाब की इंडस्ट्री राज्य से बाहर जा रही है। वहीं उन्होंने कहा कि प्रदूर्शन लुधियाना के लिए सबसे बड़ी समस्या है। वहीं बिट्टू द्वारा सरकार से 650 करोड़ रुपए लाने को लेकर राजा वड़िंग ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि वह कहां से लेकर आए थे, वह इसका सबूत सबके सामने पेश करें। वहीं उन्होंने कहा कि बिट्टू अगर कुछ अलग चीज लेकर आए तो वह बताएं।

वहीं बिट्टू पर निशाना साधते हुए कहा कि जब वह पीएम मोदी से बात कर रहे थे उस दौरान उन्होंने पार्टी के किसी नेता का फोन तक नहीं उठाया। राजा वड़िंग ने कहा कि बिट्टू की पिछले 10 सालों की रिकार्ड निकाल ली जाए, जितने फोन उन्होंने 10 सालों में रिसीव किए उतने वह कुछ माह में उठाते है। इस दौरान राजा वड़िंग ने बिट्टू का नामकरण रखते हुए कहा कि वह चुनावी सैलानी है। उन्होंने कहा कि अब बिट्टू का नाम चुनावी सैलानी है। वहीं सुखबीर बादल पर निशाना साधते हुए कहा कि ट्रांसपोर्ट मंत्री रहते हुए उनकी बसों को राजा वड़िंग ने पकड़ा था। उन्होंने कहा कि 60 सालों की उम्र में सुखबीर बादल ने कभी नहीं सोचा था कि उनकी बसों को कोई पकड़कर थाने में दे सकता है। उन्होंने कहा कि राजा वड़िंग की बात इसलिए की जाती है कि और वह इसलिए सपनों में आता है बस माफिया जब बादल परिवार की ओर से चलाया गया था, उस पर राजा वड़िंग ने कार्रवाई की थी। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *